हैंडपंप पर पानी भरने गई किशोरी प्रेमी के साथ भाग गई

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बमरौली में एक युवती का प्रेमी के साथ भागने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में युवती नाबालिग होने के चलते पुलिस ने आरोपी प्रेमी पर अपहरण का मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम बमरौली में एक 16 वर्षीय युवती अपने घर से हैंडपंप पर पानी भरने गई हुई थी। जब काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने हर संभव जगह युवती की तलाश की। जब युवती नही मिली तो परिजनों ने पता लगाया कि किशोरी का प्रेम प्रंसग ग्राम नंदपुर बालूसा के कृष्णा लोधी के साथ रहा है। 

जब परिजनों के कृष्णा के बारे में पता लगाया तो पता चला कि कृष्णा और रविन्द्र लोधी दोनों घर से फरार है। किशोरी के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपी कृष्णा और रविन्द्र लोधी के खिलाफ धारा 363 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!