दुकान पर सामान लेने रूके तो शराबियों ने रोका और तोड़ दिए हाथ पैर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के शारदा साल्वेंट के सामने एक दुकान पर बीती शाम तीन शराबी आरोपीयों ने शराब के नशे में धुत्त होकर दो राहगीरों के साथ जमकर मारपीट की। राहगीर अपने जीवन की भींख मांगते रहे परंतु आरोपीयों ने उन्हें नहीं बक्सा और जमकर मारपीट की। जिससे एक युवक का हाथ फैक्चर हो गया है। जबकि दूसरे युवक के सिर में गंभीर चौट आई है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार बलबीर पुत्र अशोक ओझा उम्र 24 वर्ष निवासी कार्या थाना तैंदुआ अपने भाई महेश ओझा उम्र 32 वर्ष के साथ नई जेल पर मजदूरी कर लौट रहा था। तभी शारदा सालबेंट फैक्ट्री के सामने स्थिति एक दुकान पर दोनों भाई कुछ सामान लेने रूके। तभी वहां आरोपी मोनू गौर, जण्डेल गौर और बंटी गौर जो कि शराब के नशे में धुत्त थे ने बलबीर से शराब के लिए रूपयों की मांग की। जब बलबीर ने रूपए देने से इंकार किया तो आरोपी गाली गलौच करने लगे। 

जब बलवीर और महेश ने इस बात का विरोध किया तो तीनों आरोपीयों ने एकराय होकर दोनों भाईयों की जमकर मारपीट कर दी। जिससे दोनों को गंभीर चौटे आई है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपीयों पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां एक युवक की हालात गंभीर है। वही दूसरे युवक के हाथ में फैक्चर आया है। पुलिस आरोपीयों की तलाश में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!