गिरदावरी ऐप पर रकवा फीड नहीं करने पर 47 पटवारियों की दो वेतनवृद्धियों पर लगी रोक

0
शिवपुरी। जिले में रवी फसलों की बोनी शुरू हो गई है। लेकिन जिले के 47 पटवारियों द्वारा गिरदावरी ऐप पर संपूर्ण रकवा फीड नही करने के आरोप में प्रत्येक पटवारी की दो वेतन वृद्धियां रोकी गई है। कलेक्टर तरूण राठी ने इस संबंध में जारी आदेश में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 (4) के तहत उक्त पटवारियों की दो वेतन वृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है। 

वेतन वृद्धि रोकने वाले पटवारियों में तहसील पिछोर के हल्का क्र.87 नगरेला के जयकुमार दुबे, क्र.71 कालीपहाड़ी डामरौन, 72 भितरगवा के पुष्पेन्द्र शर्मा, 24 पिपरो, 23 खडोय के विजय रघुवंशी, 41 भयावन, 40 नदना के महेश सोनी, 48 ढला के भुवानसिंह वामनिया, 1 करमई के गोपालदास कोली, 33 आसपुर, 10 नागुली के रामू देवरिया, 12 बरेला, 11 दरगवां के पवन भार्गव, 47 बमेरा, 45 खैरवास के रवि राहौरा, 101 जुंगीपुरा के रामानंद बिदुआ, 35 दुल्हई, 36 मनपुरा के लाखनसिंह बालरे, 56 सुजावनी के आशीष शर्मा, 29 गणेशखेडा,14 विजयपुर के हल्केराम नरवरिया, 54 गोचोनी के जितेन्द्र इंदौरिया, 55 हिम्मतपुर, 57 बदरखा के अशोक मिश्रा, 21 पडोरा के रामकुमार कोली, तहसील खनियांधाना के हल्का क्रमांक 40क्यारा, 42 खजरा, 39 पहाडपुर के रमाशंकर लोधी, 6घिलोंधरा, 38 टाला पहाडी के विनोद जाटव, 25 खनियांधाना के अनिल इक्का, 37 बसाहर, 36 खिरकिट के रघुवीर जाटव, 16 महरौली के जितेन्द्र चौबे, 35 मुहारीकला के रघुराम भगत, 28 नदनवारा, 22 सिलपुरा के श्रीमती प्रीतिरत्नम त्रिपाठी, 57 पातीचक के नाथूराम आदिवासी, तहसील पोहरी के हल्का क्रमांक 48 भटनावर, 55 बीलवराकला के विवेकानंद शर्मा, 61कृष्णगंज के पवन शर्मा, तहसील बैराड के हल्का क्रमांक 13 टोरियाखालसा, 17 खरई डाबर के जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, 15 ऐंचवाडा के देवेन्द्र गौड की दो वेतन वृद्धियां रोकी गई है। 

इसी प्रकार तहसील कोलारस के हल्का क्रमांक 50 उन्हाई, 81 पिपरौदा जागीर के बृजेश पाण्डे, 26 खोंकर के गिर्राज धाकड़, 07 देहरोद, 13 गोहरी के आशीष शर्मा, 58 इमलावदी के अनिल भागोरिया, 37 गुढा की श्रीमती निशा शर्मा, 75 कार्या के नेकराम आदिवासी, 09 कोटानाका, 02 पाडोदा के प्रकाश आदिवासी, 34 गोहरी के कृष्णकांत शर्मा, 69धुआं के भूरालाल पटैरिया, तहसील बदरवास के हल्का क्रमांक 66श्रीपुर के पारथ सिंह किरार, 04 अगरा के कुलदीप गौड, 64पगारा, 54मथना के दीपक रघुवंशी, तहसील करैरा के हल्का क्रमांक 59 दावरदेही के अखिलेश जोशी, 29 मुंगावली के पूरन बरेलिया, 21 बांसगढ के सुखलाल जाटव, 17 नारही के माधव राजे, 54सेमरा के बलराम धाकड, 68 पपरेडू के राकेश श्रीवास्तव एवं तहसील नरवर के पीपलखेडा के अलिस सियुष तिर्की की दो वेतन वृद्धियां रोकी गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!