शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के इंदार थाना क्षेत्र के इंदार पठार पर एक युुवक की कुछ अज्ञात लोगों ने लाठीयों से मारपीट कर दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 को दी। डायल 100 उक्त युवक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवक की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस सूचना के 1 घ्ंटे बाद मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार इब्राईम पुत्र स्माईल खांन उम्र 40 वर्ष निवासी इंदार अपने खेत इंदार पठार में खलियान में काम कर रहा था। तभी चार पाच अज्ञात बदमाशों ने उक्त युवक पर लाठीयों से हमला बोल दिया। इस हमले से आरोपी युवक को बडी बेरहमी से पीटते रहे। आरोपी युवक को मृतक समझकर मौके से भाग गए।
तभी युवक को होश आया तो उसने अपने मोबाईल से परिजनों को फोन लगाया। जहां परिजनों ने तत्काल पुलिस को फोन लगाया परंतु मौके उसी थाना क्षेत्र में महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में उलझी पुलिस को पहुंचने में लगभग 1 घण्टा लगा। पुलिस की डायल 100 युवक को लेकर जिला चिकित्सालय आई। जहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया है कि उनका विबाद ताजियों को लेकर एक मुस्लिम परिवार से ही चल रहा था। और संभबत:उन्हीें लोगों ने उक्त बारदात को अंजाम दिया है। हांलाकि पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।