शिवपुरी। शिवपुरी जेल के एक कैदी जगदीश पुत्र इमरतलाल धाकड़ के साथ मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने जेल प्रहरी लाखन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विदित हो कि 17 अगस्त को कैदी जब सुबह स्वास्थ्य खराब होने पर जेल प्रांगण में धूप सेक रहा था उसी समय जेल आरक्षक लाखन सिंह रावत ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए उसकी पिटाई की जिससे कैदी के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। इस पर जगदीश ने न्यायालय में आवेदन दिया और न्यायालय के आदेश पर कैदी के खिलाफ मामला कायम कर लिया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।