शिवपुरी। मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए आगामी वर्ष 2018 में आप पार्टी भी पुरजोर तरीके से जनता के बीच पहुंच सके इसके लिए आप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री दिल्ली अरविन्द केजरीवाल की विशाल शंखनाद रैली आगामी 5 नवम्बर को भोपाल में होने जा रही है। इस रैली को सफल बनाने और अधिक से अधिक कार्यकर्ता व जनता इस रैली में शामिल हो, इसके लिए आह्वान स्वरूप जिला शिवपुरी आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा के निर्देशन में बाईक रैली नगर में निकाली गई। इस बाईक रैली का नेतृत्व शिवपुरी विधानसभा प्रभारी विपिन शिवहरे ने किया व मीडिया प्रभारी गजेन्द्र किरार एवं अन्य आप कार्यकर्ताओं ने इस रैली में भाग लिया।
यह रैली एक साथ संपूर्ण मप्र में एक ही दिन एक ही समय पर शुरू हुई जो नगर के विभिन्न इलाकों में होते हुए आप पार्टी के मुख्यालय पर जाकर समाप्त हुई। एक ऑटो में स्पीकर लगाकर लोगों के बीच इस शंखनाद रैली में लोगों से शामिल होने की अपील की गई।
निकाली बाईक रैली, दिया आप पार्टी का संदेश
आम आदमी पार्टी द्वारा निकाली गई बाईक रैली के माध्यम से जनता के बीच आप पार्टी ने अपने संगठन और नीतियों से जनता को अवगत कराया और इस रैली का उद्देश्य आगामी 5 नवम्बर को मुख्यमंत्री दिल्ली अरविन्द केजरीवाल के प्रथम नगरागमन के दौरान मप्र में विधानसभा चुनावों आप पार्टी का आगाज करते हुए अपनी आमद दर्ज कराना है।
इस शंखनाद रैली को सफल बनाने के लिए शिवपुरी विधानसभा में भी बाइक व ऑटो रैली रैली निकाली गई। इस बाइक रैली का उद्देश्य अरविंद जी की शंखनाद रैली की बात घर घर तक पहुंचाना रहा। यह बाइक रैली संपूर्ण मप्र की सभी विधानसभाओ में अनिवार्य रूप से निकाली गयी जो पूरे ढोल धमाकों, झंडे, बैनर के साथ सभी नगर, उपनगर के प्रमुख चौराहों से होती हुई गुजरी।
यह रैली न केवल अरविंद केजरीवाल की शंखनाद रैली के लिए महत्वपूर्ण रही बल्कि यह आम आदमी पार्टी को मप्र की समस्त विधानसभाओं में मजबूती देने में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।
यह रहे रैली में शामिल
जिला शिवपुरी में जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा के निर्देशन में निकली इस बाईक रैली का विधानसभा शिवपुरी में विधानसभा प्रभारी विपिन शिवहरे के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें गजेन्द्र किरार मीडिया प्रभारी, संगठन प्रभारी धर्मेश मिश्रा, सह संगठन प्रभारी सतीश खटीक, अब्दुल आरिफ, अभिषेक भट्ट, केदारनाथ गुप्ता, अमित योगी, राजकुमार त्यागी, भूपेन्द्र गुप्ता, शिवम योगी, जितेन्द्र ओझा, डोलचा भाई, सादिक खान, शब्बीर खान व अन्य कार्यकर्तागण शामिल रहे।
Social Plugin