शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली में किराए के मकान में रह कर मजदूरी करने बाली एक युवती के साथ पडौस में ही रहने बाले एक युवक ने जमकर मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत युवती ने देहात थाने में की। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी पडौसी पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना देहात में नव युवती आरती पुत्री हरज्ञान प्रजापति उम्र 19 वर्ष लुधावली में विक्रम यादव के मकान में किराए से रहती है। बीते कुछ दिनों से पडौस में रहने बाला दीनदयाल गोस्वामी आए दिन युवती को परेशान करता था। बीते रोज भी युवती जब अपने घर से बाजार की और जा रही थी। तभी रास्ते में दीनदयाल ने युवती का रास्ता रोककर युवती के साथ गाली गलौच कर दी। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने युवती की जमकर मारपीट कर दी।
इस मामले में युवती आरती ने अपने साथ हुए घटनाक्रम को लेकर पुलिस थाना देहात पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरूद्ध युवती से मारपीट करने को लेकर धारा 294,323,506,34 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।