शिवपुरी। फोरलेन पर चल रही एक तेज बाईक सवार का वाहन से नियंत्रण खो गया और उसने अनियंत्रित रूप से वाहन चलाकर बाईक को थाना सुरवाया क्षेत्र में अमोला घाटी के निकट मु्डडी की ओर मोड़ दिया जिससे बाईक टकरा गई और मौके पर ही चालक की मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। थाना सुरवाया क्षेत्र में एक युवक तेज गति से झांसी कोटा फोरलेन पर तेज गति से वाहन चला रहा था इसी बीच उसकी बाईक जो कि तेज गति से जा रही थी
उसके चालक की बाईक हाईवे रोड़ पर मुड्डी से टकरा गई और मौके पर ही बाईक चालक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस आरोपी के रूप में दुर्घटना का कारण बने हाईवन कैलाश आदिवासी उम्र 30 वर्ष निवासी भौंती व उसकी बाईक क्रं.एमपी 08 एमएम 4559 को जब्त करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सुरवाया पुलिस पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर दुर्घटना ग्रस्त बाईक को थाने ले आई। बाद में मृतक युवक के परिजनो को इस दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक हाईवन के विरूद्ध धारा 279,337,304ए के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।