कटने जा रही 16 भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अवैध रूप से पशुओं का परिवहन कर रहे एक वाहन केा पुलिस थाना बदरवास ने चैकिंग अभियान में पकड़ा और इस वाहन की तलाशी ली तो उसमें 16 नग भैंसे भरी हुई पाई गई जिन्हें क्रूरतापूर्वक ठसाठस भरा गया था। पुलिस ने पशुओं को बाहर निकालकर आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर वाहन को जब्ती में ले लिया है। 

पुलिस थाना बदरवास को जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि थाना क्षेत्र की सीमा से होकर एक वाहन गुजर रहा है जिसमें क्षमता से कहीं अधिक अवैध रूप से पशु भरे हुए है। इस सूचना पर बदरवास पुलिस सतर्क हुई ओर एबी रोड़ पर थाने के सामने रात 2 बजे चैकिंग अभियान चलाया। इस चैकिंग अभियान में पुलिस को एक वाहन मिला जिसकी तलाशी ली तो उसमें क्षमता से कहीं अधिक पशु भरे पाए गए।

पकड़े गए वाहन को थाने में लाकर खड़ा किया और उसमें पशुओं को बाहर निकाला गया जिसमें 16 नग भैंसे थी जो अवैध रूप से क्रूरतापूर्वक भरी हुई थी। वाहन में सवार आरोपी असलम कुर्रेशी, जाहिद खान, हुसैन कुर्रेशी निवासी जेन रोड़ जावरा जिला रतलाम पाए गए जो इन पशुओं का परिवहन कर रहे थे। इन सभी के विरूद्ध पशु क्रूरता अधि. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया तो वहीं दूसरी ओर पकड़े गए वाहन को जब्ती में ले लिया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!