बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बदरवास कस्बे से महज 7 किमी दूर ईसरी गांव के पास एक ट्रक चालक ने बाईक सबारों को रौंद दिया। जिससे बाईक सबार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार जीजा खेमचंद भील और दुर्घटना में घायल साला मुंशी भील दोनों गुना की ओर से अपने ग्राम नैनागिर लौट रहे थे कि तभी ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें जीजा खेमचंद की पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।