एटीएम बदलकर निकाल लिए 21 हजार

0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत एबी रोड के किनारे लगे एटीएम से आज फिर एक युवक के 21 हजार 500 रुपए एटीएम बदलकर ठगों ने निकाल लिए। मामले में फरियादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई दी है। जानकारी के अनुसार कोशलेश पुत्र भानु प्रकाश शर्मा निवासी रन्नौद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह रन्नौद से बदरवास एसबीआई बैंक में एटीएम का पिन बदलवाने के लिए आया था। 

तभी एक मिथलेश शर्मा नाम के ठग ने मेरे एटीएम को बदलकर खाते से 15 हजार व 6 हजार 500 रुपए दो किस्तों में निकाल लिए। घटना की जानकारी रन्नौद पहुंचने के बाद मोबाइल में आए मैसेजों से लगी। इसके बाद ठग के खिलाफ लिखित शिकायत बैंक सहित पुलिस को सौंपी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!