
श्रीमती वानखेड़े के साथ महिला आयोग की सदस्य गंगा उइके भी थी। महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े और सदस्य गंगा उइके का श्री दुबे के निवास स्थान पर आत्मीय स्वागत हुआ। इस अवसर पर अनेक पत्रकार, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक भी श्री दुबे के निवास स्थान पर मौजूद थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वराज एक्सप्रेस के संवाददाता केके दुबे और महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े ने सागर के हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय से एक साथ पत्रकारिता में मास्टर डिग्री ग्रहण की है। इस कारण श्रीमती वानखेड़े और पत्रकार केके दुबे के बीच आत्मीय संबंध रहे हैं।
इसी कारण जब श्रीमती वानखेड़े शिवपुरी आर्ई तो वह अपने सहपाठी केके दुबे से मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंची। इस मौके पर श्रीमती वानखेड़े और उनके साथ मौजूद महिला आयोग की सदस्य गंगा उइके का श्री दुबे के अलावा उनकी धर्र्मपत्नि श्रीमती प्रज्ञा दुबे, पिता आरसी दुबे सहित पत्रकार इस्लाम शाह, विजय शर्मा, योगेन्द्र जैन, प्रदीप तोमर, धु्रव शर्मा, मनीष भारद्वाज, रोहित मिश्रा, वीरेन्द्र चौधरी, बंटी धाकड़, राजू शर्मा, गोपाल अग्रवाल, मुकेश झा, अमित गौैड़, राजा बाथम आदि भी उपस्थित थे।