जैन मिलन का मासिक मिलन कार्यक्रम कल

Updesh Awasthee
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था भारतीय जैन मिलन एवं जैन मिलन महिला शाखा शिवपुरी क्षेत्र क्रमांक 2 द्वारा एक मासिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन 19 जुलाई को श्री पाश्र्वनाथ दिग बर जैन छत्री मंदिर गुरूद्वारा के पास पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। 

जैन मिलन के अध्यक्ष वीर भानू प्रकाश जैन (पीली कोठी) एवं सचिव वीर अशोक जैन (मारबल्स) ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन एकता को मजबूत करने एवं णमोकार मंत्र का पाठ करने से पुण्य का अर्जन करने के उद्देश्य से जैन मिलन शाखा द्वारा सभी जैन बंधुओं के लिए मासिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में समाज के स्त्री, पुरुष बड़ी सं या में शामिल होंगे। कार्यक्रम श्री पाश्र्वनाथ दिग बर जैन छत्री मंदिर गुरूद्वारे पर मंगलवार को रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज की एकता के लिए सभी से अपने-अपने सुझाव लिए जाएंगे तथा सुस्वर णमोकार मंत्र का पाठ किया जाएगा। समाजबंधुओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक सं या में कार्यक्रम में शामिल हों।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!