बिजली अधिकारियों पर भडक़ी यशोधरा, कहा इनकी काटो लाईट

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शिवपुरी की विधायक और मप्र की कैबीनेट मंत्री शिवपुरी के अधिकाारियों से परेशान चल रही है। पिछले दिनो उन्होने कहा भी था कि शिवपुरी का कुछ हो नी पा रहा है। इसी क्रम में आज शिवपुरी पहंची राजे ने समीक्षा बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों पर भडक गई और कहा कि बजली विभाग के अधिकारियों के घर की लाईट काट दो। और इस कार्य के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए है। 

एक गांव में अब तक बिजली आपूर्ति सुचारू न हो पाने को लेकर यशोधरा राजे ने बिजली कंपनी के अधिकारियो को निशाने पर ले लिया। तीखे शब्दों में आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने कलेक्टर को बिजली कंपनी के अधिकारियो के घरो की लाइट 3 दिन तक काटे जाने के आदेश दे दिए।

उन्होंने कहा कि एक दिन बिजली न मिलने का दर्द क्या होता हे ये घरो की महिलाओ से पूछो। जब बिजली कट जायेगी तब एहसास होगा। उन्होंने यह भी कहा की यदि ऐसा नही हुआ तो में खुद लाइट काटूंगी और उनके घर के सामने धरना दूंगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!