शिवपुरी। शहर के फिजिकल चौकी अंतर्गत मेला ग्राउंड में भगवान राम के पोस्टर फाड़ने वाले एक युवक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात मेला ग्राउंड में अब्दुल्ला खांन ने मेले में दीवारों पर लगे भगवान राम के पोस्टर फाड़कर जला दिए थे। ये पोस्टर रामनवमी के अवसर पर लगाए गए थे। इस घटना को लेकर हिन्दू संगठनो में खाफी रोष था। इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास पहुँच गया था। जिसे देखते हुए पुलिस कप्तान मो यूसुफ कुर्रेशी ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अब्दुल्ला पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
फिजिकल पुलिस ने मामले में फरियादी दुक्की शिवहरे की रिपोर्ट पर आरोपी अब्दुल्ला खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।