महगाई भत्ते की किस्त अतिशीघ्र जारी हो : जैन

0
शिवपुरी। मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ के जिला सचिव अरविंद कुमार जैन ने राज्य कर्मचारियो के लिए डी ए की छ: प्रतिशत लंवित किस्त का लाभ केन्द्रीय कर्मचारी की भांति देने की मंाग वित्त मंत्री जयंत मलैया से की है। संघ शासन अपने कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते का बढी हुई दर से भुगतान करने का निर्णय ले चुका है।

श्री जैन ने कहा कि कर्मचारी हित में हुए आंदोलन के समय राज्य शासन ने वादा किया था कि केन्द्र में डी ए में परिवर्तन होने पर राज्य भी इसका लाभ देगा। वनिस्वत केन्द्र में तो लागू हो गया और राज्य में कर्मचारियों को अभी इंतजार करना पडेगा।

विािन्न कर्मचारी संगठन के प्रांतिय पदाधिकारी इस संबंध में राज्य शासन से संवाद कायम कर डीए को बढबाने में जुटे हुए है। शासन को भी चाहिए कि आवश्यक वस्तुओं के दाम में भारी वृद्वि को देखते हुए कर्मचारियो के वेतन में इजाफा करें।

शासन से महगाई भत्ते को बढाने की मंाग करने बालो में लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, अरविंद कुमार जैन, नारायण सिंह,नरेन्द्र व्यास, महेश सविता राजेश खत्री अजाक्स जिलाध्यक्ष कमलकिशोर कोडे, राज्य कर्मचारी संघ के अजय श्रीवास्तव व कर्मचारी कांग्रेस के अरविन्द सडैया अतरसिंह धानुक, संतोष रजक आदि उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!