क्रिकेट: शिवपुरी ने आस्ट्रेलिया को हराया

Updesh Awasthee
0
मध्य प्रदेश राज्य पुरुष क्रिकेट अकादमी शिवपुरी ने एक्सपोजर टूर मैच में आस्ट्रेलिया क्रिकेट अकादमी को 228 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह डे-नाईट मुकाबला नई दिल्ली में खेला गया था।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि एमपी किक्रेट अकादमी के खिलाड़ियों ने टॉस जीतकर 50 ओवर में सात विकेट खोकर 378 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

एमपी क्रिकेट अकादमी की तरफ से लोकेश सिंह ने 72 रन, हिमांशु शिन्दे ने 70 रन, अतुल कुशवाह ने 48 रन, अक्षय शिन्दे ने 45 रन, संकेत श्रीवास्तव ने 35 रन, नीरज गौर ने 30 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया क्रिकेट अकादमी 35 ओवर में 150 रन पर ही ऑलआउट हो गई. आस्ट्रेलिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से जार्डन क्रेंच ने 26 रन, यलफ्रोड ने 26 रन, एच सिंह ने 25 रन, केलन ने 23 रनों का योगदान दिया।

एमपी किक्रेट अकादमी की ओर से प्रंकेश राय ने 4 विकेट, अतुल कुशवाह ने 3 विकेट, अक्षय शिन्दे ने 2 विकेट लिए. प्रंकेश राय को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!