अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मनाया होली मिलन समारोह

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का होली मिलन समारोह गत दिवस मानस भवन गांधी पार्क में संपन्न हुआ। 

संयुक्त मोर्चा के इस होली मिलन समारोह में समस्त संघों के जिला एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने शिरकत की तथा इस कार्यक्रम में मु य अतिथि उपजिलाधीश आर बी प्रसाद विशिष्ट अतिथि हरीश चौबे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी व्यास ने की ।  

जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव, राजेन्द्र पिपलौदा एवं राजकुमार सरैया ने वताया है कि संयुक्त मोर्चा के होली मिलन समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मु य अतिथि उपजिलाधीश आर.बी. प्रसाद द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया।  

कार्यक्रम में स्वागत भाषण अजमेर सिंह यादव द्वारा दिया गया कार्यक्रम के मु य अतिथि  उपजिलाधीश आर बी प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि कर्मचारियों को अपनी समस्यायें रखने का पूरा अधिकार है मैं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिये हमेशा तत्पर रहता हूॅ। 

 मंच का संचालन भरत तिवारी एवं राजकुमार सरैया द्वारा संयुक्तरूप से किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार राजेन्द्र पिपलौदा द्वारा व्यक्त किया गया। तथा कार्यक्रम का समापन स्नेह भोज के बाद हुआ। 

कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों में चन्द्रशेखर शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा तथा संयुक्त मोर्चा के अजमेर सिंह यादव, राजेन्द्र पिपलौदा, राजकुमार सरैया, अशोक शर्मा, दुर्गा प्रसाद ग्वाल, रसीद खांन साबिर, राशिद मोह मद, गोपाल प्रधान, विवेक श्रीवास्तव, भरत सिंह तोमर, नारायण सिंह रजक, योगेश मिश्रा, सुशील अग्रवाल, पुरूषोत्तम शर्मा, हरिवल्लभ शर्मा, कमल कांत कोठारी, दिलीप शर्मा, अजय श्रीवास्तव, अरविन्द जैन, सीएस सारस्वत,  अशोक सक्सैना, उमेश शर्मा, राजेश रावत, विनोद प्रजापति, अरविन्द सरैया, सुनील उपाध्याय, संजय भार्गव, स्नेह रघुवंषी, धर्मेन्द्र रघुवंषी, प्रदीप अवस्थी, सुनील वर्मा, वन्दना शर्मा, तनुजा गर्ग, मनमोहन जाटव आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!