आईपीएल: कोलारस में लग रहे लाखों के चौके और छक्के

Updesh Awasthee
0
कोलारस। इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। वहीं दूसरी और जिले में सट्टा कारोबारीयों की जम कर चॉदी कट रही है। पूरा पुलिस फोर्स सिंहस्थ में होने से जिले में जम कर सट्टा का काला कारोबार चल रहा है। 

खास बात यह भी है कि जिले में कुछ दिनों पूर्व अपनी ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए एसपी शिवपुरी ने सट्टा किंग को स्वयं पहुॅच कर दबौचा था। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को देखकर लग रहा था कि वे जल्द ही जिले से सट्टा जैसी बीमारी को जड़ से उखाड देंगें परन्तु ऐसा नही हुआ है कोलारस में इन दिनो आईपीएल के नाम पर लाखों रूपए के चौके छक्के लग रह है।

सट्टा किंगो ने अपना फड़ कोलारस में सदर बाजार, मोरई मोहल्ला, मानिपुरा, जगतपुर सहित कई चुंनिदा स्थानो में चार दीबारियो में जोरो से सट्टे के काले कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। सटोरिया ने प्रमुख रूप से सोशल मीडिया का उपयोग भी सटटे के लिए किया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि सट्टे के इस खेल में करैरा नगर के सफेदपोश व्यापरी शामिल है। इनके खाने के दांत कुछ ओर है दिखाने के कुछ ओर है। अब देखना यह है कि कोलारस पुलिस इस मामले में कुछ करती है या नही...

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!