शिवपुरी। जिले के सिटी कोतवाली क्षैत्र के टोंगरा रोड पर गैस एजेंसी के पास एक अनियत्रिंत सफारी के पलट जाने से सफारी में सवार 5 लोग घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहॉ एक महिला की हालात गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार विजय पुत्र गरीवाराम जाटव अपनी टाटा सफारी से शिवपुरी से खरई तैदुआ की और टोंगरा रोड से जा रहे थे तभी फतेहपुर के आगे गैस एंजेसी के पास सफारी अनियत्रिंत होकर पलट गई।
जिसमें सवार अनेकाबाई पत्नि गरीबाराम जाटब उम्र 55 साल,गुडिया पुत्री विजय चौधरी उम्र 27 वर्ष, विजय पुत्र गरीबाराम उम्र 28 वर्ष, वर्षा पुत्री नरेश जाटव उम्र 13 वर्ष और गौरव पुत्र विजय जाटव निवासी खरई थाना तेदुआ घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।