शिवपुरी। खुशी-खुशी बारात कर बहू की डोली उठाकर बारात विदा कराकर अपने घर लौट रहे बारातियों से भरी मैजिक वाहन एक कार में टकरा जाने से अब बारातियों से भरी मैजिक वाहन में दो बारातियों की मौत हो गई।
जबकि एक दर्जन बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त हृदय विदारक और दर्दनाक हादसा बीती रात एबी रोड़ पर बदरवास थाना क्षेत्र के अटलपुर गांव के निकट घटित हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बूढ़ाडोंगर में एक परिवार में विवाह का आयोजन था। जिसकी बारात अशोकनगर के ग्राम मलखेड़ी में गई हुई थी। कल जब बारात बापस लौट रही थी। तो बारातियों से भरी मैजिक एबी रोड़ पर स्थित आगरा -मथुरा ढावे के पास शिवपुरी की ओर से आ रही एक कार एमएच 12 सीडी 6021 से भिड़ गई। इस घटना में मैजिक में सवार लगभग 14 लोग घायल हो गए।
जिनमें से एक घायल तखत सिंह पुत्र मूलचंद प्रजापति उम्र 50 वर्ष निवासी बदरवास ने स्वास्थ केन्द्र में दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा घायल प्रभूलाल पुत्र किशोरीलाल प्रजापति ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया।
वहीं अन्य घायलों में रामसिंह, कलुआ, मिथुन, कान्हा, गजराज, माखन सिंह और प्रकाश शामिल हैं। जिनका उपचार शिवपुरी जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें से तीन युवक और एक सात वर्षीय कान्हा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।