टेंट गोदाम में भड़की आग,16 लाख का माल स्वाहा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। ख्रबर आ रही है कि शहर के फतेहपुर रोड पर स्थित 26 नंबर कोठी के पास धाकड़ टेंट हाउस के गोदाम में आग लग जाने से गोदाम में रखा टेंट का सामान जलकर राख हो गया। 

जानकारी के अनुसार गोपाल धाकड़ की नबाब सहाब रोड पर संचालित धाकड टेंट हाउस के नाम से टेंट हाउस संचालित है। इस टेंट हाउस का गोदाम फतेहपुर रोड पर बृजमोहन धाकड के मकान में किराये से गोदाम ले रखा था। 

जिसमें टेंट हाउस का सामान रखा हुआ था। रात्रि 3:30 बजे के लगभग पास के कमरे में सो रही लेवर को टेंट हाउस में से आग की लपटे दिखाई दी इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल फायर विग्रेड मोके पर पहुॅची और आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि एक और फायर बिग्रेड को बुलाना पडा। फिर भी आग काबू में नही आने पर प्राईवेट टेंकरो से आग पर काबू पाया गया।

इस घटना के समय मकान मालिक ब्रजमोहन धाकड का परिवार दूसरी मंजिल पर ही था। जिन्हे बड़ी ही मुशि£क से  नीचे उतारा। इस घटना में 400 कुर्सी,150 सोफे, 400 टेबिले, गद़दे रजाई,बदरवान सहित लगभग 16 लाख रूपये का सामान जल कर राख हो गया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!