शिवपुरी। बीती रात्रि लगभग 11 बजे शहर के मध्य स्थित थोक सब्जी मंडी में शोर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जिससे 12 दुकाने जल कर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार बीती रात्रि सभी व्यापारी अपनी दुकाने बंद करके अपने घर चले गये थे। तभी रात्रि में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। पास से गुजर रहे लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने तुरंत फायर बिग्रेड को मोके पर पहुचाया। जब तक आग पर काबू कर पाते आग ने 12 दुकानो को अपनी चपेट में ले लिया।
सुवह विधायक प्रहलाद भारती और एसडीएम रूपेश उपाध्याय मौके पर पॅहुचे और घटना का जायजा लेने पहुॅचे । घटना में कल्लन राईन, ईश राईन,अनीश राईन, ग फर बावूलाल,अकील राईन,सकील खांन,हनीफ अकवर विल्लू,नफीस राईन,मों फिरोज एण्ड क पनी की दुकान जलकर खाक हो गई। जिससे लगभग 10 लाख का सामान जलकर खाक हो गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।