हर्ष फायर: ढोल बजा रहे भाईयों में जा धंसी गोली

शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रायश्री में बीती रात्रि को एक शादी समारोह के बाद दूल्हा-दुल्हन की आगौनी के दौरान हर्ष फायर के वक्त ढोल बजा रहे दो सगे भाई घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार ग्राम रायश्री निवासी सोनू कुशवाह पुत्र पु खीराम कुशवाह की शादी के बाद आज नव वधू का ग्रह आगमन का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें देवेन्द्र पुत्र कल्याण बाल्मिक उम्र 16 वर्ष धर्मेन्द्र पुत्र कल्याण बाल्मिक उम्र 25 वर्ष निवासी रायश्री ढोल बजा रहे थे। 

तभी भूपत सिंह रावत निवासी बेंहटा ने अपनी लायसेंसी 12 वोर की बंदूक से हर्र्ष फायर झोंक दिया। जिससे ढोल बजा रहे देवेन्द्र और धर्मेन्द्र बाल्मिक में जाकर बंदूक की गोली छर्र्रे जा लगे। जिससे वह दोनों युवक घायल होकर वहीं गिर पड़े। 

इस बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने तत्काल इस बात की जानकारी डायल 100 को दी लेकिन डायल 100 भी वहां नहीं पहुंची, तत्पश्चात उन्होंने 108 ए बूलेंस को भी फोन लगाया लेकिन वह भी घटना स्थल पर काफी इंतजार करने के बाद भी नहीं पहुंची।

बताया गया है कि दोनों घायल युवकों को अपनी बाइक पर बिठाकर ग्रामीणर जिला अस्पताल ले आये। जहां उनका उपचार जारी हैं। फरियादी घायल युवकों की शिकायत आरोपी भूपत सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।