करबला की झांडिय़ों में इश्क लड़ा रहे थे, धर दबोचे

0
शिवपुरी। करबला पुल के नीचे स्थित झांडिय़ों में कल तीन युवक एवं चार युवतियों को अश्लीलबद्ध स्थिति में पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक युवती सईसपुरा और पुरानी शिवपुरी के निवासी है। पुलिस ने पकड़े गए युवक युवतियों के परिजनों को बुलाकर समझाईश दी और उन्हें छोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सईसपुरा की रहने वाली चार युवतियां पुरानी शिवपुरी पीएचक्यू लाईन और सईसपुरा के रहने वाले चार युवक करबला के नीचे स्थित झांडिय़ों में आपत्तिजनक स्थिति में थे।

जिसकी सूचना दोपहर 2 बजे पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा दी गई। इस सूचना पर महिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्यवाही कि तो तीन युवतियां और चार युवकों को झांडिय़ों में अश्लील हरकतें करते हुए पाए गए।

युवतियों ने बताये गलत नाम
युवतियों से पुलिस ने नाम पूछे तो उन्होंने अपने गलत नाम और पते बताये। युवतियों द्वारा बताये गए पतों पर जब पुलिस पहुंची तो वह गलत निकले। इसके बाद पुलिस ने युवतियों से सख्ती से पूछताछ की तो युवतियों ने अपने सही नाम और पते बता दिये। युवतियों ने पुलिस को यह भी बताया कि वह घर से टेकरी बाजार जाने की कहकर निकली थीं और बाद में वह अपने प्रेमियों के साथ करबला पहुंची।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!