शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम पुनावली में स्थित नावली डेम में एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंजापुत्र धर्मपाल उम्र 70 वर्ष निवासी पुनावली कल शाम 4 बजे अपनी भैंसें चराने गया था। इसी बीच भैंसें में डेम में चली गई। जिन्हें निकालने के लिए कुंजा डेम में पहुंचा तो उसकी वहां डूबने से मौत हो गई। जिसे स्थानीय लोगों ने निकाला और पुलिस को सूचना दे दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।