शिवपुरी। जिले के पिछोर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। इसमें प्रवेश कर चोर घर में खाना-तलाशी के दौरान हाथ लगे नगदी व जेवरात को समेट कर रफूचक्कर हो गए। पीडि़त ने जब अपने घर का हाल देखा तो वह समझ गया कि उसके घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। पीडि़त ने इस संबंध में पुलिस थाना पिछोर पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध करा दिया।
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र में निवासरत फरियादी शंभूदयाल पुत्र रामलखन पाठक उम्र 74 वर्ष निवासी पिछोर ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कि उसके घर को बीती रात्रि में अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और घर में तलाशी के दौरान चोरों के हाथ नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात हाथ लग गए, जिसे वह चुराकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी जब पीडि़त को लगी तो वह पुलिस थाना पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में 60 हजार रूपये कीनगदी व जेवरात चोरी होने का मामला अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 380 के तहत दर्ज किया है। घटना बीती रात्रि लगभग 2 बजे की बताई जाती है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।