शिवपुरी। पुलिस थाना इंदार में एक विवाहित महिला के साथ ग्राम के ही युवक ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने अपने पति के साथ पुलिस थाना इंदार पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार इंदार थाना में निवासरत रूपवती बाई(परिवर्तित नाम) पत्नि काशीराम ढीमर(परिवर्तित नाम) निवासी ग्राम अ हारा देापहर के समय पति की अनुपस्थिति में घर का काम कर रही थी। इसी बीच ग्राम अ हारा निवासी आरोपी रमेश केाली ने बुरी नीयत से महिला के घर पहुंचकर उसका हाथ पकड़ लिया और अश£ील हरकत की, जिस पर महिला ची ाी चिल्लाई तो आसपास के लोग आते कि उससे पहले ही आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। पीडि़त महिला ने पति के आने पर पुलिस थाना इंदार पहुंचकर आरोपी के विरूद्ध धारा 354 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।