शिवपुरी। थाना कोलारस क्षेत्र में एक साथ दो बाईकों को अज्ञात चोर चुरा ले गए। घटना की जानकारी पीडि़त को लगी तो वह पुलिस थाना कोलारस पहुंचा और अपने यहां हुई दो बाईक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना कोलारस क्षेत्र निवासी फरियादी दीपक पुत्र आनन्द भार्गव उम्र 36 वर्ष निवासी मानीपुरा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके यहां से अज्ञात चोर बीती रात्रि को दो बाईक चुरा ले गए। दो बाईक चोरी की घटना एक साथ होने से पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। पुलिस अज्ञात चोरों को तलाश कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।