शिवपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में बीती रात्रि एक मोटरसाईकिल चालक की टक्कर से रोड़ पर जा रहा युवक घायल हो गया। घटना रात्रि लगभग 10 बजे की है जब युवक रोड़ पार कर अपने गतंव्य की ओर जा रहा था। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के पोहरी रोड़ ग्राम सिंहनिवास की ओर जा रहे फरियादी राजकुमार पुत्र किशन परिहार उम्र 21 वर्ष को बीती रात्रि 10 बजे के लगभग मोटरसाईकिल क्रमांक एम पी 33-7599 के चालक लाखन कुशवाह निवासी ग्राम चितारा ने वाहन को अनियंत्रित व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे राजकुमार के हाथ-पैर व अन्य जगह चोटें आई है। घटना में वाहन चालक के खिलाफ राजकुमार ने थाना केातवाली में धारा 279,337,304 ए के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।