भाजपा: खोड़ की 39 पंचायतों के निर्वाचन अधिकारी घोषित

0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के जिला निर्वाचन अधिकारी जय सिंह कुशवाह ने शिवपुरी विधानसभा के मंडल खोड़ का निर्वाचन अधिकारी धैर्यवर्धन शर्मा को बनाया है। निर्देशों के पालनार्थ मंडल चुनाव अधिकारी धैर्यवर्धन खोड़ स्थित पनरिया नाथ धाम पर मंडल की कार्यकारिणी, वरिष्ठ नेताओं एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर 39 पंचायतों के निर्वाचन अधिकारी घोषित कर दिये हैं।

जारी की गई सूची के अनुसार दीवान बहादुर सिंह खोड़, आनंद मिश्रा बीरा, बाबूलाल धाकड़ पड़ोरा, घनश्याम जाटव चिन्नोदी, रामगोपाल लोधी धौर्रा, जगभान सिंह कुशवाह छिरवाह, राजनारायण रूसिया गणेश खेड़ा, लखन लाल लोधी तिंधारी, रामजीलाल पाल ऊमरीकला, नवीन भार्गव माचमौर, राजकुमार गुप्ता विजयपुर, अभिषेक गुप्ता, दरगवां, मूलचंद राय मऊकुड़च्छा, अमर सिंह लोधी बूढौन में चुनाव संपन्न करायेंगे।  इसी प्रकार रामजीलाल लोधी नयाखेड़ा, राजेन्द्र सिंह चौहान नावली, मुन्ना लाल साहू चंदावनी, राजीव शर्मा बक्सनपुर, रवि मोदी नागुली, जयदेव तिवारी बरेला, उत्तम नीखरा गढोईया, रामनिवास शर्मा देवरीखुर्द, सरदार अमृतपाल सिंह कु हरौआ, जयकुमार जैन गुरूकुदवाया, लक्ष्मीनारायण लोधी कैमखेड़ा, मनोज लोधी तिजारपुर, रणवीर सिंह यादव भड़ोरा, किशनलाल लोधी रूपेपुर, परमाल सिंह चौहान शेरगढ़, हरीशंकर शर्मा पिपरो, कमलेश लोधी खड़ोह, करन सिंह लोधी पायगा, रघुराज सिंह यादव आसपुर, बालगिर गोस्वामी ककरौआ ठुनी, सीताराम जाटव भयावन, सिंग्राम सिंह लोधी केडर, राकेश यादव दुल्ही, प्रेमनारायण साहू अमरपुर देवरा तथा संतोष कुमार लोधी को बघरबारा की स्थानीय समितियों का चुनाव अधिकारी मनोनीत किया हैं।भाजपा खोड़ के निर्वाचन अधिकारी धैर्यवर्धन ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल के साथ शांति पूर्ण ढग़ से नियमानुसार चुनाव कराने की अपील की हैं ताकि बूथ लेबल से योग्य नेतृत्व निकलकर आ सके। ज्ञात हो की अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक स्थानीय समितियों के निर्वाचन संपन्न हो जाएगें। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!