भौंती। जिले के भौंतीथाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को देशी 315 बोर के कट्टे के साथ पकड़ा है। बताया जाता है कि आरोपी किसी वारदात की नीयत से क्षेत्र में कट्टा लेकर घूम रहा था। जिसकी पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घटना से पहले ही धरदबोचा। पुलिस ने आ र्स एक्ट के तहत आरोपी के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया है।
जानकारी के अनुसार भौंती थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक युवक देशी 315 बोर के कट्टे के साथ घूम रहा है। जिस पर पुलिस ने दबिश दी तो मौके से आरोपी प्रेमनारायण उर्फ हल्के जाटव निवासी खोड़ को पुलिस ने पकड़ा। जब इसकी तलाशी ली तो इसके पास से देशी 315 बोर का कट्टा व मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आ र्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। वहीं पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही हे कि आरोपी कट्टा लेकर किस योजना से क्षेत्र में घूम रहा था फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।