शिवपुरी। गणेश महोत्सव के दौरान गत रोज कलारबाग में भगवान गणेश की भव्य आरती 251 दीपों के साथ की गई। इस कार्यक्रम में कलेक्टर राजीवचन्द्र दुबे अपनी माता जी के साथ पाण्डाल स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान श्री गणेश जी की आरती में भाग लिया। इस दौरान डॉ. रामकुमार शिवहरे ने श्री दुबे का माला पहनाकर स्वागत किया। जहां कलेक्टर श्री दुबे ने प्रतिमा की सुन्दरता और भव्य कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में शिवहरे समाज की महिलाओं ने श्री दुबे की माताश्री को माला पहनाकर स्वागत किया और उनके चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लिया। कार्यक्रम में श्री दुबे अपनी माँ के साथ महाआरती में पूरे समय मौजूद रहे। आरती के बाद पाण्डाल में बाहर से आये कलाकारों ने मनमोहक झांकियों के साथ भजनों की प्रस्तुतियां दी। यह कार्यक्रम देर रात तक चला जहां मौजूद श्रोताओं ने भजनों का श्रवणपान किया। महाआरती के पश्चात मौजूद अतिथिगणों ने कलारबाग में स्थित भगवान शिव के ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर पर दर्शन किये।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।