शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र में जैन मंदिर में घुसे चोर उस समय मौका पाकर भाग खड़े हुए। जब वहां किसी को कमरे का दरवाजा खोलते हुए देखा, इसी बीच चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पीडि़त ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध घर में चोरी करने का प्रयास संबंधी मामला पंजीबद्ध कराया है।
जानकरी के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र में जैन मंदिर के समीप निवासरत फरियादी अरूण कुमार पुत्र महावीर प्रसाद जैन निवासी मगरौनी ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती 24-25 सित बर की अद्र्वरात्रि को जब जैन मंदिर के कपाट बंद हो गए थे कि तभी किसी के आने की आहट सुनाई दी। इस पर जब अरूण कुमार वहां पहुंचे तो अंधेरे में कुछ चोर दूर से दिखे, जिस पर वह अरूण को देखकर अंधेरे का मौका पाते हुए भाग गए। मंदिर में चोरी तो नहीं कर सके लेकिन इस संबंध में अरूण कुमार ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध जैन मंदिर में चोरी करने का प्रयास संबंधी मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने धारा 457,511 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।