कै.माधव राव सिंधिया की पुण्यतिथि पर अर्पित किये गए उन्हें श्रद्धासुमन

0
शिवपुरी। स्व. माधवराव सिंधिया गरीबों के मसीहा थे और उन्होंने कांग्रेस के आम कार्यकर्ता का खासा ध्यान रखा। विकास के प्रति उनकी ललक के कारण ही आज बड़ी रेल लाईन का लाभ शिवपुरी सहित समूूचे क्षेत्र को मिल रहा है।

 उक्त उदगार जिला कांग्रेस अध्यक्ष और कोलारस विधायक रामसिंह यादव ने छत्री प्रांगण में स्व. माधवराव सिंधिया के समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किये। 

स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस में भी मनाई गई तथा छत्री में बड़ी सं या में श्रद्धालुओं के समक्ष स्व. सिंधिया के पसंदीदा भजनों का गायन अशोक मोहिते ने किया। स्व. सिंधिया की प्रतिमा पर बड़ी सं या में कांग्रेसजनों और आम नागरिकों ने अपनी पुष्पांजलि अर्पित की।

माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि सुबह-सुबह जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। जहां उनके चित्र पर रामसिंह यादव, बैजनाथ सिंह यादव, हरवीर सिंह रघुवंशी, मुन्ना लाल कुशवाह, सिद्धार्थ लढ़ा, रामकुमार शर्मा, जगमोहन सिंह सेंगर, मुकेश जैन पत्रकार, अजय गुप्ता, संजय सांखला, खलील खांन आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। 

इसके बाद बड़ी सं या में कांग्रेसी सुबह 9 बजे छत्री प्रांगण में पहुंच गए जहां उन्होंने स्व. सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं बैजनाथ सिंह यादव, हरवीर सिंह रघुवंशी, रामकुमार शर्मा, मुन्नालाल कुशवाह, अन्नी शर्मा, पदम चौकसे आदि ने स्व. सिंधिया के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनसे जुड़े हुए कई संस्मरणों को याद किया। 

इसके बाद छत्री प्रांगण में समाधि स्थल पर भजन कार्यक्रम हुआ जहां गायक अशोक मोहिते ने खासतौर पर उन भजनों का गायन किया जो स्व. सिंधिया को बहुत पसंद थे। 

पुण्यतिथि पर स्व. सिंधिया को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य केशव सिंह तोमर,जिला क्रिकेट एसोसियेशन के अध्यक्ष संजय सांखला सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!