शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पतारा के पास आज सुबह दो ट्रकों की आमने सामने की भीषण भिडंत में दोनों ट्रकों की चालकों की मौत हो गई जबकि एक ट्रक में बैठा क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 108 ए बूलेंस की सहायता से शिवपुरी लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह एक खदान से पत्थर भर कर ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 04 एचई 1907 और ग्वालियर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 1368 के बीच आमने सामने की भिडंत हो गई।
इस घटना में ट्रक क्रमांक एमपी 04 एचई 1907 का चालक हरविन्दर निवासी मोहना और ट्रक क्रमांक एमपी 06 एच सी 1368 के चालक कल्याण सिंह पुत्र छोटे सिंह तोमर उम्र 55 वर्ष निवासी बड़ी कोथर जिला मुरैना की मौत हो गई।
जबकि कल्याण सिंह के साथ बैठा क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 ए बूलेंस की सहायता से शिवपुरी लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।