चलती ट्रेन से लुटेरे ने 17 वर्षीय बालक को फैंका

0
शिवपुरी। शिवपुरी में रहने वाले एक 17 वर्षीय बालक घर से पैसे लेकर भाग गया और इंटरसिंटी ट्रेन में एक लुटेरे ने उससे पैसे व मोबाईल लूट कर उसे ट्रेन से फैक दिया। बालक ने ट्रेन को पकड़ लिया लेकिन लुटेरे उसमें जब तक लाते मारता रहा जब तक बालक का हाथ ट्रेन से नही छुट गया।

जानकारी के अनुसार, गिर्राज पुत्र कमल सिह धाकड़ उम्र 17 वर्ष निवासी मनियर  28 सित बर को घर से 35 हजार रूपए लेकर भाग गया था। जिसे मनियर में रहने वाले अमन धाकड़ के एक परिचित युवक से उसकी मित्रता हो गई और उसने उसे उज्जैन में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

इसके बाद रात्रि में इंटरसिटी ट्रेन से उज्जैन के लिए रवाना हो गए। दोनों रिर्जवेशन कोच में बैठ गए जहां उसके साथ मौजूद युवक ने उसे सींगाखेड़ी के पास रिजर्वेशन कोच से उतरने के लिए कहा जब उसने मना कर दिया तो उसके युवक ने 35 हजार रूपए और मोबाईल छीन कर ट्रेन से धक्का दे दिया, लेकिन वह ट्रेन से लटक गया।

इसके बाद युवक ने उसको लातें मारी जिससे उसका हाथ छूट गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। आज सुबह करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच कुछ ग्रामीणों ने बालक को खेतों में घायल अवस्था में देखा और उसे 108 ए बूलेंस की सहायता से शिवपुरी लेकर आये। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!