सूखे से तंग किसान की पत्नी ने आत्मदाह कर लिया

0
सतेन्द्र उपाध्याय/शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिजारपुर में बीती शाम एक गर्भवती महिला ने आत्मदाह कर लिया जिससे मौत हो गई। पोस्टमार्टम में इस महिला के यहां 5 माह का गर्भ बताया गया है। जानकारी मिल रही है कि उक्त महिला ने सूखे की वजह परेशान होकर आत्मदाह किया है।

यह खबर जिले के आम नागरिको और नींद में सोए शासन प्रशासन और बेकार पड़े विपक्ष की नींद उड़ाने वाली है। बताया गया है कि ग्राम तिजारपुर में रहने वाली यह किसान कप्तान सिंह यादव की 21 वर्षीय पत्नि अंजना की शादी को अभी मात्र 2 साल हुए थे। अंजना के यहां अभी कोई बच्चा नही था वह पहली बार ही गर्भवती हुई थी।

मृतक अंजना के पति कप्तान सिंह के पास केवल 5 बीघा जमीन थी। जिसमें इस बार उसने कर्जे से लागत लगाकर यह सोयाबीन की फसल बोई थी लेकिन कम वर्षा से फसल खड़ी-खड़ी सूख गई। यह फसल नही सूखी बल्कि मृतक अंजना के वे भविष्य के सपने भी सूख गए जिसने अपने पैदा होने वाले बच्चे के लिए देखे थे।

पिछले 2 साल से किसानो के यहां पैदावार नही हो रही। लगातार मौसम किसानो से बैरूखी कर रहा है और इस वर्ष भी मौसम किसानों पर मेहरबान नही हुआ। फसले बोने के समय पानी बरसा और उसके बाद नही जिससे किसानो की खड़ी फसले मर गई।

मृतक अंजना के पति कप्तान सिंह ने शिवपुरी समाचार डाट कॉम को बताया कि लगातार पिछले 3 वर्ष से फसले न होने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड रहा था इस बार भी मौसम ने धोखा दिया और सोयाबीन की फसल सूख गई। जिससे मेरी पत्नि दुखी रहने लगी और उससे मेरा कर्जा देखा नही गया और कल शाम को मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या कर ली। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!