शिवपुरी। जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम राजगढ में आज दोपहर के समय 2 युवतियों की गांव की ही तलैया में डूबने की खबर आ रही है।
जानकारी के अनुसार पोहरी अनुविभाग के ग्राम राजगढ में रहने वाली 2 युवतियां माया पुत्री सूखा बंजारा उम्र 19 वर्ष और मामता पुत्री श भू बंजारा उम्र 18 वर्ष आज दोपहर 2 बजे गांव की तलैया पर नहाने गई थी।
बताया गया है कि नहाने के दौरान मामता का अचानक पैर फिसल गया और वह तलैया के गहरे पानी में चली गई जिसको बचाने गई माया भी उसके साथ डुब गई।
बताया गया है कि उक्त समय घटना स्थल पर कोई नही था। दोनो की लाश शाम तक तलैया के पानी में तैरने लगी और राह चलते राहगीरो ने इन दोनो लाशो को देखा और गांव वालो को सूचना दी गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।