3 अक्टूबर से शुरू होगी पांच दिवसीय भगवान परशुराम कथा

0
शिवपुरी। वरिष्ठ नागरिक सेवा मिशन समिति शिवपुरी के सौजन्य से मानस भवन गांधी पार्क में 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक भगवान परशुराम कथा का वाचन किया जाएगा। कथा का वाचन कथा व्यास पंडित रमेश शर्मा करेंगे।

भगवान परशुराम कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक सुनाई जाएगी। आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर को कथा की महत्वता, अवतारों की अवधारणा, भगवान परशुराम जी की व्यापकता और उनकी महिमा पर प्रकाश डाला जाएगा।

4 अक्टूबर को दूसरे दिन भगवान परशुराम के विषय में भ्रांतियां, है इस वंश का परिचय, सहस्त्रवाहु को श्राप तथा उन परिस्थितियों को बताया जाएगा जिसमें भगवान परशुराम का अवतार हुआ।

6 अक्टूबर को मु य रूप से सहस्त्रवाहु के उदधार की कथा का वाचन होगा। तथा अंतिम दिन सहस्त्रवाहु के पुत्रों द्वारा महर्षिय जमदग्नि का वध, भगवान परशुराम द्वारा धर्म रक्षा का संघर्ष तथा उनके द्वारा विश्व को आर्यवृत्त का संदेश का वाचन होगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!