शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम रखौरा में विगत 28 सितम्बर की रात्रि पड़ौस में रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें कर दी। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी गोविन्द खंगार के खिलाफ धारा 354, 456 सहित 7/8 पीसीएसओ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग बालिका अपने कमरे में अकेली सो रही थी। जहां गांव का रहने वाला गोविन्द पुत्र सिरनाम सिंह खंगार उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ अश्लील छेडख़ानी शुरू कर दी।
जब बालिका जागी तो आरोपी को कमरे में पाया और उसने चीखना शुरू कर दिया। जिससे उसके परिवारजन जाग गये। यह देख आरोपी मौके से भाग निकला।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।