फैसबुक विवाद: पोस्ट+ कमेंट+ गाली गलोच + मारपीट= पार्षद पति पर FIR

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के नबाब साहब रोड़ निवासी पार्षद अनिल बघेल के विरूद्ध मारपीट करने का मामला पुलिस ने पंजीबद्ध किया है। घटना में बताया जाता है कि पार्षद अनिल बघेल ने इंटरनेट के माध्यम से फेसबुक पर शहर के प्रतिष्ठित होटल व्यावसाई के मैसेज बॉक्स में कमेंट कर गाली-गलौज पोस्ट कर दी। 

जिस वह होटल पर पहुंचे और वहां गाली-गलौज की जब होटल के मैनेजर ने इसका विरोध किया तो पार्षद ने मैनेजर के साथ लात-घूसों से मारपीट कर दी। इस मामले में होटल मैनेजर की शिकायत पर पार्षद अनिल बघेल के विरूद्ध धारा 294,323,506 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। 

जानकारी के अनुसार पार्षद अनिल बघेल द्वारा शहर के होटल वनस्थली के संचालक के फेसबुक पर कुछ पोस्ट किया और बाद में जब होटल संचालक ने कमेट् किया तो इस कमेंट से आहत होकर पार्षद अनिल बघेल ने उस पोस्ट पर ही कमेंट कर गाली-गलौज लिखकर होटल संचालक को अपमानित किया। 

इस तरह कमेट्स से भड़के पार्षद अनिल बघेल घटना की अगली सुबह होटल वनस्थली पहुंचे जहां होटल के बाहर होटल के सेठ के खिलाफ गाली-गलौज करने लगे। जब पार्षद को वहां होटल का मैनेजर जावेद पुत्र शहजाद खान समझाने पहुंचा तो पार्षद अनिल बघेल ने उससे विवाद करते हुए लात-घूसों से मारपीट कर दी। घटना के बाद पार्षद वहां से भाग गया। 

बाद में होटल मैनेजर जावेद ने पार्षद अनिल बघेल के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने पार्षद के विरूद्ध धारा 294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!