शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि नाबालिग बालक को खेत पर मजदूरी दिए जाने का कहकर उसके साथ खेत मालिक ने अप्राकृतिक बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश मेें आया है।
जानकारी के अनुसार राकेश आदिवासी उम्र 14 साल शिवपुरी में एक ढावे पर काम करता था। इस ढावे से उसे बदरवास निवासी राजू ग्वाल पुत्र लालाराम ग्वाल अपने साथ ले गया कि वह उसे ज्यादा पैसो पर नौकरी देगां।
राजू ग्वाल ने कुछ समय तो बदरवास स्थित अपने ढावे पर राकेश से काम कराया बीती रात राजू राकेश को अपने खेत पर ले गया जहां राजू ने राकेश का आप्रकृतिक बलात्कार कर दिया और इस घटना की जानकारी किसी को न देने पर और जान से मारने की धमकी दी।
परन्तु राकेश ने किसी तरह हि मत जुटाकर इस घटना की जानकारी बदरवास पुलिस को दी। पुलिस ने राजू ग्वाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।