घर से निकला बालक वापस नहीं पहुंचा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के आमोलपठा का एक बालक पढऩे के लिए गांव से शिवपुरी के लिए निकला था लेकिन वह उसके बाद से ही घर नहीं पहुंचा जिसकी तलाश परिजनों ने कई दिनों तक की अंत में हारकर पुलिस की शरण ली।

परिजनो की ने अपनी शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में धारा 363 का प्रकरण कायम कर बालक की खोजबीन शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी वेदेन्द्र सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 वर्षीय बालक रणवीर पुत्र शंकरलाल लोधी 21 जुलाई को गांव से शिवपुरी में पढऩे के लिए निकला था जिसने शिवपुरी में एक कमरा भी किराये से ले रखा था जहां रहकर वह अपनी पढ़ाई करता था।

घटना वाले दिन बस से करैरा के लिए आया जहां वह पुराना अमोला में कुशवाह ढावे पर शिवपुरी की बस पकडऩे के लिए उतर गया। लेकिन वह न तो शिवपुरी पहुंचा और न ही घर वापस पहुंचा।

परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। यहां तक कि परिजनों ने सभी रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की और कल परेशान होकर पुलिस थाने पहुंचे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!