रोजगार के लिए दिया ट्रेक्टर युवक ने बेचा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने कल एक युवक के खिलाफ अमानत में यानत का मामला दर्ज किया है। उक्त आरोपी ने ट्रेक्टर मालिक द्वारा रोजगार के लिए दिये गये ट्रेक्टर को बेच दिया और वह रुपये खुर्दबुर्द कर दिये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो माह पहले फरियादी उमा राय पत्नी उमेश राय ने निवासी आरकेपुरम शिवपुरी ने अपना एक ट्रेक्टर सुगर सिंह पुत्र बंशीलाल धाकड़ निवासी कलोथरा को रोजगार के लिए दिया था क्योंकि सुगर सिंह की माली हालत खराब थी।

यह स्थिति जब फरियादी उमा राय ने देखी तो उसने अपना ट्रेक्टर यह कहते हुए उसे दे दिया कि तुम इससे अपना रोजगार करो लेकिन आरोपी की नीयत में खोट आ गया और उसने उस ट्रेक्टर को बाला बाला बेच दिया।

वहीं उससे आये रुपये उसने खुदबुर्द कर दिये। विगत दिवस पर उमा अपना ट्रेक्टर लेने आरोपी के पास पहुंची तो उसे ज्ञात हुआ कि उसका ट्रेक्टर बेच दिया गया है जिस पर उसने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करा दी पुलिस ने धारा 406 का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को पकडऩे के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!