6 घरो में चोरो का असफल प्रयास, पत्रकार शुक्ला के जींस चुरा ले गए चोर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कल रात दर्पण कॉलोनी और नर्मदा कॉम्प्लेक्स में चोरों ने लगभग आधा दर्जन घरों को अपना निशाना बनाया, लेकिन सौभाग्य यह रहा कि किसी भी वारदात में वह सफल नहीं हो सके।

गृहमालिकों के जाग जाने के कारण चोरों के मंसबे पूर्ण नहीं हुए सिर्फ पत्रकार अनुपम शुक्ला के घर के बाहर सूख रहे पांच जींस को वह अवश्य ले गये। परंतु चोरों के इस हौंसले ने कोतवाली पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दीं और पुलिस की गश्त  प्रणाली एक बार फिर से प्रश्नचिन्ह बन गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार अनुपम शुक्ला का मकान दर्पण कॉलोनी में स्थित है जहां बीती रात्रि कुछ चोर उनके घर में घुस आये। चोरों ने सबसे पहले घर के सभी दरबाजों की बाहर से कुंदियां लगा दीं जिससे पूरा परिवार कमरों में कैद हो गया।

इसके बाद चोरों ने मकान के पिछवाड़े पहुंचकर वहां लगी खिड़की को तोडऩे का प्रयास किया लेकिन आवाज सुनकर उनका पुत्र निशांत निहार शुक्ला उठ गया और उसने दरबाजा खोलने की कोशिश लेकिन दरबाजा नहीं खुला तो उसने घर के सभी सदस्यों को जगा दिया जिस पर सभी ने शोर मचा दिया। यह देखकर चोर भागने लगे।

दालान से बाहर निकलते समय सूख रहे जींस के पेंट चोर चोरी कर ले गये और एक बोरा वहां छोड़ गए जिसे वह चोरी का माल भरने के लिए लाये थे।

इसके बाद चोरों ने नर्मदा कॉ प्लेक्स में रहने वाले विष्णुदत्त शर्मा के साथ-साथ उनके पास रहने वाले तीन अन्य पड़ोसियों के घर में घुसने की कोशिश की लेकिन चोर वहां भी सफल नहीं हो सके।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!