लोडिंग वाहन पलटा, 9 मजदूर घायल, 4 की हालत नाजुक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के करसेना भानगढ़ रोड पर आज सुबह मजदूरों से भरा एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरा जिससे उसमें सवार एक दर्जन से अधिक मजदूरों में से 9 मजदूर घायल हो गये जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद लोडिंग चालक घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने इस मामले में फरियादी नेताराम पुत्र प्रीतम आदिवासी निवासी करसेना की फरियाद पर से लोडिंग चालक के खिलाफ 279, 337 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहना में निर्माणाधीन फोरलाइन पर काम करने वाले मजदूर आज सुबह 8 बजे ग्राम करसेना से एक लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 33 जी 1038 पर सवार होकर मोहना के लिए जा रहे थे।

लोडिंग को वाहन चालक बड़ी तेजी व लापरवाही के साथ चला रहा था जिसे मजदूरों ने टोका भी लेकिन चालक ने किसी भी नहीं सुनी और उसका परिणाम यह हुआ कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरा।

घटना के बाद चालक वाहन को छोड़कर भाग गया और उसमें सवार मजदूर घायल हो गये। घटना होने के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है।

घायलों में रणवीर पुत्र प्रहलाद आदिवासी, श्रीनिवास पुत्र बाली आदिवासी उम्र 20 वर्ष, फूलसिंह पुत्र प्रीतम आदिवासी उम्र 18 वर्ष, चरण सिंह आदिवासी उम्र 25 वर्ष, राजू पुत्र हक्के आदिवासी उम्र 30वर्ष, गद्दम पुत्र रतिराम आदिवासी उम्र 25 वर्ष गुड्डू पुत्र भरोसी आदिवासी उम्र 18 वर्ष, रामनिवास पुत्र प्रीतम आदिवासी, गंगू पुत्र मेवाराम जाटव उम्र 42 वर्ष निवासीगण करसेना शामल हैं।

जिनमें से चार मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज सतनवाड़ा स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!