बालक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के थाना बदरवास के ग्राम बामौर में एक नाबालिग 19 वर्षीय बालक ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते अंजाने में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी और उसे तत्काल परिजनों द्वारा ग्राम से लाकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां समय पर बालक को उपचार मिलने से उसकी हालत में सुधार है यदि ग्राम से लाने में देरी हो जाती तो संभव है कि किसी अनहोनी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था।

जानकारी के अनुसार थाना बदरवास के ग्राम बामौर निवासी ऊधम सिंह यादव के 19 वर्षी बालक विवेक यादव बीते रोज घर के आंगन में परिजनों के साथ बैठा हुआ था। इसी बीच वह घर के अंदर गया और अंजाने में अज्ञात कारणों के चलते उसने घर में रखा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी जिस पर परिजनों ने विवेक की हालत बिगड़ती देखी तो तत्काल उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। रात्रि के समय विवेक को समय पर उपचार मिल गया तो उसकी हालत में सुधार में है। चिकित्सकों का मानना है कि बालक को रात्रि में ही उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले आए तो यहां उसे उपचार मिल गया अब वह खतरे से बाहर है। बताना होगा कि मासूम बालक कभी-कभार घर में रखे कुछ ऐसी वस्तुओं का सेवन कर लेते है जिससे उनकी जान पर बन आती है इसलिए ऐसी वस्तुओं को बच्चों से दूर रखना चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं से समय रहते बचा जा सके।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!