नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी दवोचने के चक्कर में पीडि़ता घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कल शाम एक युवक ने पशुओं को चराने गई एक नाबालिग बालिका के साथ अश्लील छेडख़ानी कर दी। जिसका बालिका ने विरोध किया तो आरोपी भागने लगा। और पीडि़ता ने आरोपी के दवोचने के चक्कर में पीडि़ता घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय बालिका निवासी लंगूरी दरबाजा वार्ड क्र. 1 करैरा कल शाम 4 बजे भट्टा पहाडिय़ा मौजा पर अपने पशुओं को चराने के लिए ले गई थी जहां आरोपी राजू कुशवाह निवासी नरिया के पास ग्राम बगेदरी वहां पहुंच गया और बालिका को अकेला देखकर उसने उसे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील छेडख़ानी शुरू कर दी।

बालिका ने जब आरोपी का विरोध करते हुए चींखना शुरू किया तो कुछ दूरी पर मौजूद उसका भाई और एक अन्य युवक वहां पहुंचे जिन्हेें देखकर आरोपी भागने लगा जिसे पकडऩे की कोशिश बालिका ने की लेकिन वह गिर गई और आरोपी वहां से भाग गया।

पीडि़त बालिका ने पुलिस को बताया कि उक्त आरोपी ने उसे जाते जाते धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को भी यह घटना के बारे में बताया तो उसे जान से मार देगा।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 506 सहित 7/8 पीसीएसओ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!