शिवपुरी। सेवा कार्यों की श्रृंखला में महावीर इंटरनेशनल संस्था द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए परेशान पक्षियों के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी के कुण्डे लगाने का कार्य संपन्न किया गया। विगत 15 दिनों में करीब 100 पानी के कुण्डे पक्षियों के लिए अलग-अगल स्थानों पर लगाये गये हैं। कुण्डे लगाने वाली जगहों पर किसी न किसी व्यक्ति को इनमें पानी भरने की जि मेदारी भी संस्था सौंपी गई है जिससे प्रतिदिन इन कुण्डों को भरा जा सके। संस्था के अध्यक्ष वीर इंजी. जीसी जैन, वीर सतीश पंचरत्न, संजय जैन, महेन्द्र जैन, लविश जैन आदि के द्वारा विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर स्वयं पानी के कुण्डे लटकाये गये।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।